अंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में पीजी कोर्स के लिए एनएमसी की टीम केआने का सिलसिला जारी है। 15 विषयों में एमडी, एमएस खोलने के लिए 48 सीटों पर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने हेतु अभिमत एवं अनुशंसा का प्रस्ताव भी मिल गया है। मान्यता के लिए एनएमसी की टीम निरीक्षण करना शुरू कर दी है। मंगलवार को सर्जरी व नेत्र विभाग की टीम ने मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार किया और वापस चली गई। इसके पूर्व एनएमसी की टीम ने माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री व कम्यूनिटी मेडिसिन व स्त्री विभाग व फार्माकोलोजी विभाग का निरीक्षण कर जा चुकी है।
गौरतलब है कि 15 विषयों में एमडी, एमएस खोलने के लिए 48 सीटों पर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने हेतु अभिमत एवं अनुशंसा प्रस्ताव मिल गया है। इसके बाद प्रत्येक विषय के हिसाब से दो लाख 36 हजार रुपये की राशि मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर द्वारा एनएमसी को भेजी गई थी। इसी प्रक्रिया के तहत मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को जानने एनएमसी का निरीक्षण शुरू हो गया है। हर विषयों के लिए अलग-अलग टीम निरीक्षण कर रही है। मंगलवार को सर्जरी व नेत्र विभाग की टीम ने मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार किया और वापस चली गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.रमनेश मूर्ति, एमएस डॉ.लखन सिंह सहित सभी विभाग के प्रमुख उपस्थित रहे। इसके पहले एनएमसी की टीम ने माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री व कम्यूनिटी मेडिसिन, गायनिक विभाग व फार्माकोलोजी विभाग का निरीक्षण किया है।

Categorized in: