अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर जिले के कई संगठन दूसरे दिन भी आंदोलनरत रहे। कर्मचारियों-अधिकारियों के सामूहिक अवकाश लेने से शासकीय कार्यों की व्यवस्था चरमरा गई है। लिपिकों के आंदोलनरत रहने से कई कार्यालय बंद हो गए हैं, वहीं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आंदोलन में आने से स्वास्थ्य सुविधाओं पर बुरा असर पड़ा है। महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक अखिलेश सोनी ने जारी बयान में बताया कि मंगलवार को भी बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी अपने दो सूत्रीय मांगों को लेकर पंडाल में डटे रहे। भीषण गर्मी में जबकि जिले का तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा रहा है, तपती दोपहरी में 80 और 85 साल के बुजुर्ग पेंशनर धरने पर बैठे हुए हैं, इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों को पूरा करने की दिशा में ध्यान नहीं दे रही है। कर्मचारियों के प्रति सरकार का उदासीन रवैया होने से कर्मचारियों में ोष व्याप्त है। आंदोलनरत कर्मचारियों को अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के संरक्षक सुजान बिंद, अनुदान प्राप्त शिक्षक संघ के कमल नयन त्रिपाठी, लिपिक संघ के आलोक कुशवाहा, शिक्षक कांग्रेस से उमेश्वर, अभिमन्यु तिवारी, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष तूफान अली, अनिल कुमार पांडेय, दुर्गेश त्रिपाठी शंभू भगत, रमाकांत तिवारी, धनेश प्रताप सिंह, लिपिक संघ के संरक्षक आरएन सिंह, व्याख्याता संघ के डॉ.नीरज वर्मा, लिपिक संघ के मान बहादुर, अधिकारी पार्थ भट्टाचार्य ने संबोधित किया। आंदोलन में मुख्य रूप से वीरेंद्र कुजूर, अनुराधा जायसवाल, सीमा गुप्ता, राजेंद्र साहू, अनुज, तरुण कुजुर, सोना पटेल, विजेता भगत, अनिमेष कुमार रवि, वीर शाह मरावी, दीपक, जीसी यादव, अनुकांत, सत्यम, रेशम जायसवाल, सुनील कुमार, जगन्नाथ राम, ताराचंद यादव, हनुमान प्रजापति, श्याम लाल सिंह, दीपक सिंह, कंचन लता कुजूर, व्याख्याता रेणुका, उषा गुप्ता, शंभू प्रसाद सोनी, रितेश गुप्ता, रजनी कश्यप, अनूप ताम्रकार, एसके तिवारी, प्रमोद कुमार पैकरा, शैलेंद्र कुमार भगत, शशिकांत सिंह, अजय कुमार, अरुण मिश्रा, ललित कुमार जगत, रामवृक्ष राम, देवेंद्र दुबे, रेवती सिंह, बालकृष्ण पैकरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
आंदोलनकारियों की रैली आज-
छत्तीसगढ़ महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के संयोजक अखिलेश सोनी ने बताया कि 13 अप्रैल को दोपहर एक बजे वृहद रैली के रूप में सभी कर्मचारी कलेक्टर सरगुजा से मिलने पहुंचेंगे और उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।

Categorized in: