अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं उपभोक्ता सेवा संघ की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को संजय पार्क अंबिकापुर में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के घोषणा पत्र के अनुसार चिटफंड पीडि़त निवेशकों की जमा पूंजी वापसी की मांग को लेकर जिला स्तरीय वादा निभाओ विशाल रैली धरना-प्रदर्शन आंदोलन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में संघ के जिला अध्यक्ष अजर राम चौधरी ने बताया कि सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अन्य नेताओं ने संघ के बैनर तले निवेशक अभिकर्ता के आंदोलन में शामिल होकर वादा किया था कि जिस दिन कांग्रेस की सरकार बनेगी उस दिन हर गरीब निवेशक के खून-पसीने की कमाई का पैसा वापस कराएंगे, लेकिन अभी तक सरगुजा जिला के किसी भी निवेशक की जमा पूंजी वापस नहीं मिल पाई है, जिसे लेकर 22 अप्रैल को धरना-रैली कर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप निवेशकों की रकम वापसी की मांग की जाएगी। सरगुजा जिले के निवेशक अभिकर्ताओं से इस मौके पर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर राम यादव, संभाग अध्यक्ष शिव कुमार राजवाड़े, जिला सचिव श्रीकांत यादव, जिला महामंत्री मुन्ना निषाद, समलदास, लखेश्वर पैकरा और लखनपुर ब्लॉक अध्यक्ष धनेश्वर, लुंड्रा अध्यक्ष कमल, बतौली अध्यक्ष मनोज कुमार पैकरा, सीतापुर अध्यक्ष रूपेश कुमार गुप्ता, उदयपुर अध्यक्ष रामगोपाल सिंह, रिंकू गुप्ता, सोनू कुमार गुप्ता, संगम लाल, बाबूलाल निषाद, सूरज यादव, नइहर साय महंत, विजय कुमार गुप्ता, शैलेंद्र कुमार सिंह, जीतन एक्का, मथुरा प्रसाद पैकरा, मिथिलेश कुमार, अमलसाय, नंदलाल पैकरा, संतोष कुमार दास, अशोक उपस्थित रहे।

Categorized in: