मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! अपने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भरतपुर सोनहत भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो की जानकारी लेकर कोरोना काल समाप्त होने के बाद हेलीकाप्टर से जनकपुर आने का वादा किया है ! सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री ने भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरो की जमकर सराहना की है!
छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रविवार को उनके जन्मदिन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरो ने अपनी बधाई व शुभकामनाये दी ! मुख्यमंत्री ने विधायक गुलाब कमरो से क्षेत्र का हाल चाल जानते हुए शासन की महत्त्वकांक्षी योजना गौठान, फसल ,बिजली व विकास कार्यो की जानकारी ली! इस अवसर पर विधायक ने मुख्यमंत्री को भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने पर आभार व्यक्त किया!

Categorized in: