एनएसयूआई ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पिपरिया पंचायत के गौठान में केक काटकर धूमधाम से मनाया जन्मदिन

मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी के नेतृत्व में एनएसयूआई ने गरिमामय माहौल में सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरो के मुख्य अतिथि में ग्राम पंचायत पिपरिया के गौठान में केक काटकर धूमधाम से मनाया ! इस दौरान डीजे के धुन पर राज्यमंत्री गुलाब कमरो अपने आप को रोक नहीं पाए और जमकर डांस किया ! उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का रविवार को जन्मदिन रहा जिसको लेकर एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल था! मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप एनएसयूआई ने ग्राम पंचायत पिपरिया के गौठान में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया ! अपने तय कार्यक्रम के अनुसार एनएसयूआई ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी के नेतृत्व में भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरो के मुख्य अतिथि में पिपरिया ग्राम पंचायत के गौठान में केक काटकर गरिमामय माहौल में धूमधाम से मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया ! इस अवसर पर एनएसयूआई के द्वारा राउत नाचा का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था ! इस दौरान भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरो डीजे में बज रहे हैप्पी बर्थडे टू यू के गाने पर अपने आप को रोक नहीं पाए और मंच पर पहुंचकर जमकर डांस किया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया ! मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राज्यमंत्री गुलाब कमरो ने उपस्थित जनों को संबोधित कर शासन की योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की तथा गौठान के माध्यम से होने वाली आय के संबंध में बताया ! कार्यक्रम को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी ने भी संबोधित किया और गौठान में ही मुख्यमंत्री का जन्मदिन क्यों मनाया गया इस संबंध में विस्तार पूर्वक कारण बताया ! इस अवसर पर एनएसयूआई के द्वारा अतिथियों सहित 5 ग्राम पंचायतों के सरपंच उपसरपंच एवं गौठान के अध्यक्ष का साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया !

महिला कांग्रेस ने विश्राम गृह में केक काटकर मुख्यमंत्री का मनाया जन्मदिन
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म दिन रविवार को महिला कांग्रेस ने स्थानीय विश्राम गृह में केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया ! इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह माखीजा, राजकुमार जैन, पार्षद अनिल प्रजापति, अभय तेज बड़ा, अबरार अहमद, अनिल वर्मा सहित महिला कांग्रेस की रुकमणी खोबरागड़े, शगुफ्ता बक्स, ज्योति मजूमदार, इंदु सैनी, राखी सिंह, माधुरी गायकवाड तथा अन्य महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

Categorized in: