रोमी सिद्दीकी – अंबिकापुर -महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 20 के निगम पार्षद व युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक मिश्रा के द्वारा आज अपने वार्ड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन को युवक कांग्रेस ने केक काटकर भूपेश बघेल के दीर्घायु स्वास्थ्य जीवन की कामना की इस अवसर पर काफी संख्या में कांग्रेसी व वार्डवासी मौजूद रहे । निगम पार्षद व युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव श्री मिश्रा ने इस अवसर पर अपने वार्ड में आपका सेवक आपके द्वार एक नया योजना भी संचालित की इसके माध्यम से वार्ड के तमाम नागरिकों के समस्या नजदीक से जानने व शासन की लाभकारी योजनाओं को लाभ दिलाना एवं उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करना उद्देश बताया । वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की सरकार हर एक आदमी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है प्रदेश की तमाम योजनाएं छत्तीसगढ़ वासियों की बेहतर जीवन यापन के लिए बनाया गया है । उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल किसान ,छात्र व युवाओं के लिए नए-नए योजनाएं बना रहे ताकि छत्तीसगढ़ विकास कर सकें। इस अवसर पर डॉक्टर लालचंद यादव शिव प्रसाद अग्रहरी उपेंद्र गुप्ता परवेज आलम विनय पांडे सीकू सोनी जवाहर लाल सोनी प्रभात मिश्रा देव जयसवाल आदि अन्य वार्ड वासी उपस्थित थे ।

Categorized in: