रोमी सिद्दीकी – अम्बिकापुर -आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन है। इस अवसर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों के साथ केक काटा व मादर के थाप पर नाचते नजर आए।साथ ही कोरोना संकटकाल में समर्पण भाव से योगदान देकर अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन करने वाले कोरोना वारियर्स का मंत्री अमरजीत भगत ने सम्मान किया। उन्होंने सराहना पत्र प्रदान कर कोरोना वारियर्स का उत्साहवर्धन किया, साथ ही उनके योगदान के लिये उन्हें धन्यवाद दिया। इसी दौरान अंबिकापुर के कलाकार की फ़ीचर फिल्म आई एम नॉट ब्लाइंड का विमोचन भी किया। आज अंबिकापुर में एनएसयूआई के सदस्यों ने सर्किट हाउस में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए उन्होंने सर्किट हाउस में वृक्षारोपण किया


आज प्रदेश भर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर उनके चाहने वालों तथा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये थे। साथ ही कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर भूपेश बघेल को बधाई व शुभकामना संदेश दिया। मंत्री अमरजीत भगत ने इसी तरह अंबिकापुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर डॉक्टर लालचंद यादव, शिव प्रसाद अग्रहरी उपेंद्र गुप्ता, परवेज आलम ,विनय पांडे, सीकू सोनी, जवाहर लाल सोनी ,प्रभात मिश्रा, देव जयसवाल से काफी संख्या में लोग उपस्थित थे

Categorized in: