अम्बिकापुर । राष्ट्रीय मतदाता जागृति मंच के अध्यक्ष नन्दकुमार बघेल (पिता भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य शासन) का अम्बिकापुर आगमन हुआ। 17 अगस्त को अपने व्यस्तम कार्यक्रम के अंतर्गत विजय कुमार पटेल मिसा बन्दी लोकतंत्र सेनानी के गांधी नगर बॉड़ी में औषधीय पौध रोपणी का कार्य सम्पन्न कर ग्राम पंचायत भीठी, पी एस कुमार के ईंट भठा क्षेत्र में फलदार पौध का रोपणी करने उपरांत उपस्थित पंचायत वासियों को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ब्राह्मणों के क्रम-कांड को छोड़ सत्य के रास्ते पर चलते हुए अपना विकास करें कहा। बच्चों को उच्च शिक्षा दें क्योंकि शिक्षा ही विकास का मूल मंत्र है।
आगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए ग्राम न्याय योजना से लेकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना रोका छेंका से वनवासियों आदिवासियों किसानों गरीब पिछड़े वर्गों को लाभ मिलेगा कहा आप इन योजनाओं में सक्रियता से कार्य करें किसी प्रकार की परेशानी आती है तो ग्राम सेवक पटवारी अधिकारियों को रिश्वत न दें हमारे साथियों से सम्पर्क करें और अपना विकास करें पुलिस आपका मित्र है उनसे डरने की आवश्यकता नहीं।
सभा को विजय कुमार पटेल ने भी सम्बोधित करते हुए मितानिनों स्वच्छता अभियान में लगे दीदियों चिकित्सा क्षेत्र हो या अर्ध शासकीय क्षेत्रों में कार्य करने वालों को न्यूनतम भुगतान कलेक्टर दर पर किया जाना चाहिए उनका शोषण बंद होना चाहिए कहा। सभा को शिवशंकर जायसवाल राजकुमार यादव ने भी संबोधित किया आभार पी एस कुमार ने ब्यक्त किया।

Categorized in: