रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 13 दिसंबर को बलरामपुर प्रवास के दौरान जिले के लिए 10 घोषणाएं की थी जिसके क्रियान्वन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर श्याम धावडे ने प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिख मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए गए 10 घोषणाओं की जानकारी स्वीकृति प्रदान करने के लिए दी। वही विधायक बृहस्पत सिंह ने भी कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जो  घोषणाएं की गई हैं उसे पूरा करने के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं सभी घोषणाओं को जल्द अमलीजामा पहना दिया जाएगा। घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

                                   गौरतलब है कि बलरामपुर रामानुजगंज जिले में प्रवास के दौरान विधायक बृहस्पत सिंह की मांग पर जिले को उद्यानिकी महाविद्यालय की सबसे बड़ी सौगात मिली वही जिला चिकित्सालय बलरामपुर में 10 बेड आईसीयू एवं डायलिसिस व्यवस्था किए जाने की भी घोषणा हुई थी यही नहीं रामानुजगंज में 30 बिस्तर अस्पताल से बढ़ाकर 100 बेड अस्पताल की जाने की भी घोषणा हुई साथ ही साथ सेमर सोत अभ्यारण क्षेत्र के अंतर्गत 51 गांव है वहां के निवासी आदिवासियों वनवासियों के लिए वनोपज की खरीदी केंद्र खोले जाने की भी घोषणा हुई थी। वही अन्य घोषणाएं भी मुख्यमंत्री के द्वारा की गई थी मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद कलेक्टर श्याम धावडे ने प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर घोषणाओं की जानकारी देते हुए इसे स्वीकृति प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का निवेदन किया है।

जिले के छात्रों में है हर्ष- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बलरामपुर रामानुजगंज जिले में उद्यानिकी महाविद्यालय की घोषणा से जिले के छात्रों में हर्ष व्याप्त है पहले जहां जिले के छात्र भाई के लिए बाहर जाना पड़ता था अब उन्हें जल्द जिले में ही पढ़ाई की सुविधा मिलेगी।

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा मुख्यमंत्री का घोषणा- रामानुजगंज में संचालित 30 बिस्तर अस्पताल को लंबे समय से 100 बिस्तर  किए जाने की मांग की जाती रही है इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा यहां 100 बिस्तर तक एवं बलरामपुर जिला चिकित्सालय में 10 आईसीयू बेड की घोषणा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

इस संबंध में विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा जो भी घोषणाएं की गई हैं उसे हम सब पूरा कराने के लिए प्रतिबद्ध है घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जल्द घोषणाएं पूरी कर ली जाएंगी।

Categorized in: