अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी द्वारा स्थानीय बस स्टैंड के समीप छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस सरकार की दो वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर जन सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिस कार्यक्रम का नाम दो बरस विकास के छत्तीसगढ़ी स्वाभिमान के रखा गया.

सर्वप्रथम दो बरस विकास के छत्तीसगढ़ी स्वाभिमान आयोजित कार्यक्रम का संचालन करते हुवे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व जनपद पंचायत कुसमी के उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने उपस्थित लोगों का अभिवादन करते हुवे स्वागत किया तथा कांग्रेस सरकार की उपलब्धता बताते हुवे महत्वपूर्ण योजनाओं को साझा किया. उन्होंने कहा की प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ लक्ष्य को लेकर सभी वर्गों के विकास के लिए अनेको योजनाओं और कार्यक्रम संचालित किये हैं। इसके अलावा केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की गलत नीतियों को बताया.

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य हैं जहां गरीबों को एक रुपये चावल दिया जाता हैं और दो रुपये गोबर खरीदी जा रही है. कांग्रेस पार्टी ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में 36 घोषणा की थीं जिसमें 24 घोषणा को दो वर्ष में पूरा कर दी है तथा बाकी को जल्द पूरा करेगी. इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायत के महिला समूह के सदस्यों व अन्य ग्रामीणजनों को शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया.
इस कार्यक्रम मेंं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बहादुर राम, अब्दुला खान, नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम, जनपद पंचायत अध्यक्ष हुमंत सिंह, जनपद पंचायत सदस्य खसरू राम बुनकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष विनोद यादव, एल्डरमैन विनोद राम, सुशील दुबे, पार्षद छत्रपति, ललित निकुंज, राशिद आलम, सोनू अली, पूर्णिमा सेमरिया सहित सैकड़ों नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचल की महिला समूह की उपस्थिति थीं।

Categorized in: