अंबिकापुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने धौरपुर इलाके के बबौली गांव पंहुचकर मृतक किसान दशन राम के परिजनों से मुलाकात कर संत्वना देते हुए शोक जताया। उन्होंने कहा कि बैंक के कर्ज का किस्त नही दे पाने के कारण आत्महत्या कर अपनी जीवन की इहलीला समाप्त कर चुके किसान दशन राम को समय रहते मदद मिल जाती तो यह परिस्थितियां निर्मित नही होती। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों को लेकर हालात एक जैसे हैं. प्रदेश की सरकार उत्सव में व्यस्त है और किसान,युवा सब परेशान है। इस सरकार को सत्ता सुख के अलावा किसी की चिंता नही है। प्रदेश में कांग्रेस ने दो साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है।इस सरकार ने सबको कंगाली के बीच जीने को विवश किया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश के किसानों की चिंता करना चाहिये. प्रदेश में किसान बदहाल है और किसानों के मसले में केन्द्र की सरकार को सलाह व सीख देने से बचना चाहिये। नेता प्रतिपक्ष ने पीड़ित किसान के परिजनों को आर्थिक मदद भी किया।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

एक हजार दिन की कार्ययोजना में जुट जाये कार्यकर्ताःकौशिक नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सरगुजा संभाग के दौरान कार्यकर्ताओं ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस नाकामियों को जनता के बीच लेकर हमें आगामी लड़ाई के लिये अभी से तैयार रहना होगा। हमारे समक्ष एक हजार दिन का लक्षित समय है। पूरे समय में कार्ययोजना बनाकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार हर मोर्चे में असफल है। असफल प्रदेश सरकार की नामामियों को जनता के बीच अधिक मजबूती से ले जाने की जरूरत है। इस दौरान अंबिकापुर और बलरामपुर जिला के कार्यकर्ताओं ने भेट की। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने उदयपुर मृगाडांड में संरक्षित वनवासियों पंडो जनजाति समाज के सदस्यों ने मुलाकात की।

Categorized in: