रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- जिले के 100 से अधिक पटवारी अपने 9 सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं अनिश्चितकालीन हड़ताल की आज पाचवे दिन राजस्व पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष चंचल कुमार मिरी के नेतृत्व में पटवारियों का प्रतिनिधिमंडल विधायक बृहस्पत सिंह को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा जिसके बाद विधायक ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तत्काल पत्र लिख राजस्व पटवारियों के 9 में से चार मांगो पर तत्काल पूरा करने की अनुशंसा एवं अन्य मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की बात लिखी।

                                             गौरतलब है कि बलरामपुर रामानुजगंज जिले के 100 से अधिक पटवारी अपने 9 सूत्रीय मांग को लेकर आज 5 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। आज पटवारियों का प्रतिनिधिमंडल चंचल कुमार मिरी के नेतृत्व में विधायक बृहस्पत सिंह को 9 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद विधायक बृहस्पत सिंह पटवारियों के मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिख पटवारियों की मांग भूईया की समस्या एवं संसाधन, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति बिना विभागीय जांच के एफ आई आर दर्ज न हो मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त हो इन 4 मांगों को माने जाने की अनुशंसा की वहीं अन्य मांगों पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए पत्र लिखा। इस दौरान राजस्व पटवारी संघ के वरिष्ठ कृष्णा सिंह सहित पटवारी उपस्थित थे।

पूरे जिले में धरने में है पटवारी- अपनी 9 सूत्री मांग को लेकर बलरामपुर तहसील एवं रामानुजगंज  तहसील के पटवारी बलरामपुर ऑडिटोरियम के समीप धरने में बैठे हैं वहीं वाड्रफनगर, राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी तहसील के पटवारी अपने-अपने तहसीलों में धरने पर बैठे हैं।

Categorized in: