राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर 

बलरामपुर पुलिस हिरासत में गुरुचंद मंडल की मौत को लेकर जिले के राजपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन स्थानीय सब्जी मार्केट में आयोजित किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ झूमाझटकी के बीच नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और इस घटना की न्यायिक जांच की मांग की।
कांग्रेस ने मांग की है कि इस घटना की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से कराई जाए ताकि दोषियों को सजा मिल सके। इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता सुनील सिंह, महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, खोरेन खलखो, पुरनचंद जायसवाल, राम बिहारी यादव, नीरज तिवारी, बृजेश मिश्रा, राहुल भारती, शिवकुमार, आलोक सिंह, पंकज ठाकुर, देवबली, विकास यादव, आदित्य विभु, तेज प्रताप सिंह, पिंटू रवि और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लेकर सरकार पर कड़ा प्रहार किया और न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया ।

Categorized in: