रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- मार्कफेड की बड़ी लापरवाही से दो लाख 98 हजार 539 बारदाना सड़ गए जो विगत 6 वर्षों से कृषि उपज मंडी समिति के प्रांगण में रखे हैं जिसकी अब कोई सुध लेने की भी जहमत नहीं उठा रहा है। यदि समय रहते इस पर तत्कालिक जिम्मेवार लोगों के द्वारा ध्यान दिया जाता तो बारदाना कि शायद ऐसी स्थिति नहीं रहती।

                प्राप्त जानकारी के अनुसार 2014-15 में बारदाना विश्रामपुर में रेक में आया था बताया जाता है कि उस समय बारिश होने का बारदाना भींग गया था भीगे बारदाना को ही लाकर रख दिया गया था इसे सुखाया नहीं गया। जिस कारण धीरे-धीरे बारदाना खराब होते रहा वही जिम्मेवार लोगों के द्वारा इस ओर ध्यान भी नहीं दिया गया नतीजा यह हुआ कि 201 -15 से ही कृषि उपज मंडी समिति के प्रांगण में रखा हुआ है जिसे अब संबंधित विभाग के अधिकारी देखने की भी अब जहमत नहीं उठा पा रहे हैं। यदि मार्कफेड ध्यान देता तो शायद इतनी बड़ी संख्या में बारदाना खराब नहीं होते।

पौने दो करोड़ के बारदाने हुए खराब जिम्मेवार कौन- लापरवाही के कारण वर्तमान में जितने बारदाना खराब हुए हैं उसकी वर्तमान कीमत करीब पौने दो करोड़ रुपए हो जाएगी। सवाल उठता है कि शासन को पौने दो करोड़ की क्षति हुई इसके जिम्मेवार कौन है।

खराब बारदाने जगह भी घेर कर रखे हैं- खराब हो गए बारदाने अनावश्यक रूप से कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण में शेड के नीचे रखे गए हैं जो अनावश्यक रूप से जगह को घेर रहा है यदि खराब बारदाने का निराकरण हो जाता तो यहां पर अच्छे बारदाने या धान रखा जा सकता हैं।

इस संबंध में कलेक्टर श्याम धावडे ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी एवं दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही भी होगी।

Categorized in: