रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी) भ्रष्टाचार के इमारत के रूप में स्थापित कन्हर नदी का एनीकट के निर्माण में विभाग के अधिकारी एवं ठेकेदारों के द्वारा जमकर भ्रष्टाचार तो किया ही गया वहीं विभाग के अधिकारियों के लापरवाही से लोगों का एनीकट को लेकर दर्द बढ़ रहा है। एनीकट के क्षतिग्रस्त हुए करीब 4 साल से अधिक का समय गुजर चुका है परंतु विभाग के अधिकारियों की अकर्मण्यता देखिए कि जो भाग क्षतिग्रस्त हुआ है उसमें लोहे के सरिया निकले हुए हैं जिससे प्रतिदिन लोग घायल होते हैं परंतु जहां एनीकट निर्माण में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए वहीं वही विभाग अब हजार पांच सौ रुपए लगाकर लोहे के सरिया को कटवा भी नहीं पा रहा है जिससे प्रतिदिन लोग घायल होते हैं।

                                       गौरतलब है कि एनीकट निर्माण में जल संसाधन विभाग के द्वारा 8 करोड़ रुपए से अधिक स्वाहा कर दिए गए परंतु भ्रष्टाचार का आलम यह है कि एनीकट बनने के बाद दो बार इसका बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया पहली बार तो बनने के पहले ही बरसात में एनीकट का बड़ा हिस्सा बह गया था। जिसके बाद  तत्कालिक विधायक बृहस्पत सिंह के द्वारा विधानसभा में प्रमुखता से एनीकट के भ्रष्टाचार का मामला उठाया था जिसके बाद जिम्मेवार अधिकारियों को निलंबित किया गया वहीं क्षतिग्रस्त एनीकट को सुधारा गया परंतु जब दोबारा एनीकट का बड़ा हिस्सा बहा तो जल संसाधन विभाग के अधिकारी इसे देखने तक की जहमत नहीं उठा सके यहां तक कि एनीकट का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद उसमें जगह-जगह लोहे के सरिया निकले थे जिसे पशु के साथ साथ एनीकट से आना-जाना करने वाले लोग प्रतिदिन घायल हो रहे हैं परंतु विभाग की अकर्मण्यता देखिए कि हजार पांच सौ रुपये भी अब जल संसाधन विभाग खर्च करके सरिया को नहीं कटवा पा रहा है।

रविवार को हजारों लोग करते हैं आना-जाना कई होते हैं घायल- रविवार के दिन रामानुजगंज में एवं झारखंड के ग्राम गोदरमाना में साप्ताहिक बाजार लगता है जिस कारण हजारों की संख्या में लोग इसी एनीकट से आना-जाना करते हैं आना-जाना करने वालों में बच्चे बुजुर्ग महिलाएं भी सम्मिलित होते हैं ऐसे में जो सरिया निकला हुआ है उससे टकराकर घायल होते हैं।

कमीशन अधिकारियों एवं ठेकेदार के पैकेट में चला गया अब एनीकट से नहीं रहा मतलब- जल संसाधन विभाग के द्वारा जिसे निकट में 5 करोड़ खर्च किया जाना था उसमें 8 करोड रुपए से अधिक खर्च कर दिए गय हैं परंतु एनीकट का निर्माण आज तक पूर्ण नहीं हो पाया है। एनीकट में हुए भ्रष्टाचार को लेकर रामानुजगंज वासियों में आक्रोश है एनीकट निर्माण की राशि का कमीशन अधिकारियों एवं ठेकेदारों के पैकेट में चला गया है अब एनीकट से उन्हें कोई मतलब नहीं है शायद इसी कारण सरिया नहीं काट पा रहे हैं।

क्षतिग्रस्त एनीकट का मरम्मत है सपना- जल संसाधन विभाग जब हजार ₹500 खर्च करके क्षतिग्रस्त हिस्से का सरिया 4 साल बाद भी नहीं कटवा सका तो उससे क्षतिग्रस्त एनीकट का मरम्मत करवा पाना की सोचना भी बेमानी साबित होगी। जो विभाग समय पर गेट न खुलवा सकता है न बंद करवा सकता है वह एनीकट  को लेकर कितना संजीदा है समझा जा सकता है।

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि कन्हर एनीकट निर्माण में 8 करोड रुपए से अधिक राशि खर्च कर दी गई परंतु यह बहुत ही दुर्भाग्यनक है कि एनीकट का निर्माण आज तक पूर्ण नहीं हो सका यहां तक कि एनीकट के क्षतिग्रस्त होने के बाद जो सरिया निकले हैं उससे प्रतिदिन लोग घायल होते हैं उसे बहुत मामूली राशि खर्च करके विभाग चाहे तो हटा सकता है परंतु वह भी अब जल संसाधन विभाग नहीं कर पा रहा है यह बहुत चिंता का विषय है।

Categorized in: