खेत में पड़े मजदूर को ईंट बना रहे ग्रामीणों ने देखा था और स्वजनों को दी थी जानकारी


स्वजनों का आरोप, मजदूरी मांगने पर गांव के ही व्यक्ति ने की मारपीट


अंबिकापुर। मजदूरी मांगने पर गांव के ही एक व्यक्ति ने मजदूर की जमकर पिटाई की और उसे अधमरा हाल में घर के दरवाजे पर फेंक दिया। घायल मजदूर को होश में आने पर पुनः उसके साथ मारपीट की कोशिश की गई, लेकिन वह जान बचाते अपनी बहन के घर पहुंच गया। बहन के यहां से देर रात वापस आते समय रास्ते में पुनः उसके साथ मारपीट की गई और मृत समझ उसके घर के करीब अरहर के खेत में फेंक दिए। ईंट बना रहे कुछ लोगों की नजर अगले दिन दोपहर में रहर के खेत में पड़े मजदूर पर पड़ी और इसकी सूचना घर के लोगों को दी थी। गुरुवार को उसे स्वजनों ने राजमाता देवेंद्र कुमारी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पर्री निवासी मृतक बिंदु राम 41 वर्ष की मां ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसका लड़का बिंदु पत्नी बच्चों के साथ अलग रहता है। गांव के ही एक व्यक्ति के यहां वह काम करता था, जिससे मजदूरी मांगने गया था। इस दौरान उनके बीच क्या विवाद हुआ नहीं मालुम। इसी दिन उसकी बहू लक्ष्मी घर पहुंचकर बताई कि बिंदु जहां काम करने जाता है वहां का मालिक उसके पति से मारपीट कर घर के दरवाजे में फेंक दिया है। जब वह घर के पास पहुंची तो बिंदू बेहोशी की हालत में था। होश में आने पर आरोपितों के द्वारा मारपीट के भय से वह लहपटरा में रहने वाली बहन साम बाई के यहां चला गया था। रात में जब वह वापस घर आने के लिए हुआ तो उसकी बहन ने सुबह घर छोड़ देने की बात कही, लेकिन अब सभी सो गए होंगे कहते हुए वापस घर जाने के लिए निकल लिया। इधर आरोपित उसकी खोजबीन में लगे थे। रास्ते में उसकी मुलाकात आरोपित से हुई और वे उसके साथ पुनः मारपीट किए और गांव में लाकर घर के करीब अरहर के खेत में फेंक दिए थे। बुधवार को ईंट बना रहे पथेरा लोगों की नजर बेहोश पड़े बिंदु पर पड़ी थी और उन्होंने इसकी जानकारी स्वजनों को दी थी। मारपीट से आहत के मौत की जानकारी अस्पताल के स्टाफ ने पुलिस सहायता केंद्र में दी थी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Categorized in: