0तीन गंभीर मेडीकल कॉलेज रेफर
0 प्रेमनगर के वार्ड क्र 2 से समधी नेवता खाने जा रहे थे शिवपुर 
0 प्रेमनगर से 1 किमी दूर हुए हादसे का शिकार, पसरा मातम

सूरजपुर। माल वाहक वाहन पिकप के पलट जाने से तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई है।घटना शुक्रवार को प्रेमनगर में हुई है।हफ्ते भर में यह दूसरी घटना है इसके पूर्व गणेशपुर में हुई घटना में चार युवकों की मौत हुई थी।बताया गया है कि प्रेमनगर के वार्ड क्रमांक 2 टिकरापारा के ठाकुर प्रसाद सिंह के यहां हुए लड़के की शादी के बाद  समधी नेवता खाने पिकप से करीब 30 लोग ग्राम शिवपुर जा रहे थे।प्रेमनगर से निकले ही थे कि करीब 1 किमी दूर में पिकप वाहन अनियंत्रित हो गई और चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे पिकप पलट गई जिससे वाहन में सवार 50 वर्षीय लीलावती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल 29 लोगो को प्रेमनगर अस्पताल लाया गया।जहाँ से करीब 18 लोगो को सूरजपुर जिला अस्पताल रिफर किया गया।जिसमे मानती देवी उम्र 37 वर्ष,देवान 42 वर्ष व इंदुवती 37 वर्ष की उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन गम्भीर घायलों को अम्बिकापुर मेडिकल कालेज के लिए रिफर किया गया है जिसमे एक महिला की हालत नाजुक बताई गई है। इधर सूरजपुर अस्पताल में 12 लोगो का उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर जहाँ प्रेमनगर पुलिस व स्वास्थ्य अमला पहुँच गया था और घायलों को तुरंत अस्पताल लाकर उपचार शुरू किया गया।वहीं प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह,नगर पंचायत उपाध्यक्ष आलोक साहू भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल,थलेश्वर साहू,अजय अग्रवाल,सन्दीप अग्रवाल कौशल सिंह आदि अस्पताल  पहुँच कर घायलों का हालचाल लिया ओर समुचित उपचार के निर्देश दिए।इधर दूसरी ओर मालवाहक वाहनों में ठूस ठूस कर यात्रियों के भरे जाने व परिवहन को लेकर लोग  जिले के आरटीओ पर सवाल खड़े कर रहे है।आरटीओ की भूमिका जिले में केवल वसूली तक समिति रह गयी है जबकि ऐसे हादसों में लोगो को जान से हाथ धोना पड़ रहा है।

Categorized in: