जंगली सुअर को मारने के लिए लगाया था हाईवोल्ट करंट प्रवाहित तार
छ.ग.फ्रंटलाइन
वाड्रफनगर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत मेंढारी के जंगल किनारे हुई मादा हाथी की मौत के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जंगल विभाग के अधिकारियों के अथक प्रयास से पता चला कि जंगली सुअर का शिकार करने के लिए 11 हजार केव्ही के तार से कंटिया फंसाया गया था, इसके चपेट में मादा हाथी आ गई थी और उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंच कर उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दिया था। पंचनामा की कार्रवाई के बाद चिकित्सक ने पोस्टमार्टम किया और हाथी के शव को दफन कर दिया गया था। करंट से हाथी के मौत की पुष्टि होने के बाद जंगल विभाग के अधिकारी जांच-पड़ताल में लगे थे। संदेही जय सिंह उर्फ खिरू पिता चमरू 35 वर्ष, निवासी ग्राम फोफली, मेढ़ारी निवासी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने जंगली सुअर का शिकार करने के लिए करंट प्रवाहित तार लगाने की जानकारी दी। वन अमला करंट प्रवाह के लिए उपयोग में लाए गए लोहे का सब्बल, तार लकड़ी को जप्त किया है।

Categorized in: