छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। सरगुजा जिले में मौजूद महामाया पहाड़ (हाथी पखना) स्थित ऑक्सीजन पार्क का नाम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गणपति धाम किया गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार सरगुजा जिले में मौजूद महामाया पहाड़ (हाथी पखना) स्थित ऑक्सीजन पार्क का नाम गणपति धाम करने का प्रस्ताव कलेक्टर सरगुजा तथा प्रधान वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ की अनुशंसा सहित संदर्भित पत्र के माध्यम से भेजी गई थी। उपरोक्त नामकरण के प्रस्ताव पर सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय द्वारा सहमति दी गई है। अनुशंसा तथा सामान्य प्रशासन विभाग की सहमति के आधार पर सरगुजा जिले में मौजूद महामाया पहाड़ (हाथी पखना) स्थित ऑक्सीजन पार्क का नामकरण ‘गणपति धामÓ किया गया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि वन विभाग का सहमति केवल नाम परिवर्तन तक ही है, परंतु इस पहाड़ पर कोई भी गैर वानिकी गतिविधि हेतु वन (संरक्षण एवं सर्वधन)अधिनियम 1980 के तहत भारत सरकार पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, नई दिल्ली से स्वीकृति लिया जाना आवश्यक होगा।

Categorized in: