दिल्ली । वर्क फ्रॉम होम स्कैम ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। वर्क फ्राम होम के नाम पर सैंकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी हई है। ऐसा ही एक मामला रायपुर में भी सामने आया है।

जहां एक इनकम टैक्स विभाग की निरीक्षक के साथ वर्क फ्राम होम के नाम पर ठगी की वारदात हो गयी। घटना रायपुर के राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र का है। जहां एक शातिर ठग के झांसे में आकर आयकर विभाग की एक महिला निरीक्षक ठगी का शिकार हो गई।

जानकारी के मुताबिक अमलीडीह गोल्डन टावर कालोनी निवासी आयकर विभाग में निरीक्षक (आइटीओ) के पद पर कार्यरत चंद्रश्री देव (49) ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने घर में रहकर पैसे कमाने की सोचकर आठ अप्रैल की रात को मोबाइल में यूट्यूब चैनल में विज्ञापन देखकर बलविंदर सिंह के नंबर 918874586674 पर मिस्ड काल किया।

दूसरे दिन बलविंदर ने वाट्सएप पर मैसेज कर जल्दी भुगतान करने को कहा। पहले 620 रुपये, आधार कार्ड और फोटो मांगा।

Categorized in: