कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर 26 महिलाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश

मनेंद्रगढ़ ! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों ने शनिवार को शहर के बस स्टैंड के समीप स्थित महिला जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष इंदु सैनी के द्वारा उपलब्ध कराए गए नवीन महिला जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय का लाल फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया! इसी के साथ लंबे समय से महिला कांग्रेस के कार्यालय की जो कमी महसूस की जा रही थी वह पूरी हो गई ! कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक गुलाब कमरों के साथ नगर की प्रथम महिला नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह करियाम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री इंदिरा से॑गर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष राजेश शर्मा, ग्रामीण के अध्यक्ष राजेश साहू, विधायक प्रतिनिधि बलवीर सिंह अरोड़ा, शहर प्रवक्ता शुद्धू लाल वर्मा, पार्षद श्यामसुंदर पोद्दार, नागेंद्र जयसवाल, अजय जयसवाल, इमरान खान, गोपाल गुप्ता, गिरधर जायसवाल, ज्योति मजमुदार, अमित पुरी, राजेश सिंह, बबुआ, गफ्फार, युसूफ इराकी, रंजन शर्मा, मुक्कू अग्रवाल, भारत सिंह सहित महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शगुफ्ता बक्श, महिला जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मधु गायकवाड, इंदु सैनी, राखी सिंह, रुकमणी खोबरागड़े, उर्मिला मोगरे, ममता सोनी सहित काफी संख्या में महिला कांग्रेस की महिला सदस्य व कांग्रेसजन उपस्थित रहे! कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों ने महिला कांग्रेस के सदस्यों सहित आम कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यालय भवन के लिए एक अच्छी जमीन की तलाश की जाए जहां पर कांग्रेस कार्यालय का एक अच्छा भवन बनाया जा सके ! उन्होंने कहा कि वे जो कुछ भी हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बल पर ही हैं अपने आप में वे कुछ भी नहीं है! उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस को जब भी किसी संसाधन व अन्य चीजों की जरूरत पड़ेगी वे हमेशा महिला कांग्रेस के साथ खड़े नजर आएंगे ! उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला कांग्रेस के द्वारा और मजबूती के साथ काम करने की जरूरत है ! इस दौरान कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर शहर की 26 महिलाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया जिनका विधायक गुलाब कमरों ने पुष्पाहार व पुष्प गुच्छ से उन्हें सम्मानित कर कांग्रेस प्रवेश कराया और आशा व्यक्त की कि सभी कांग्रेस प्रवेश करने वाली महिलाएं कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करेंगी जिससे महिला कांग्रेस और मजबूत होगी !

इन्होंने किया कांग्रेस प्रवेश

महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं में पम्मी अरोड़ा, बेबी मखीजा, कुलदीप कौर, दविंदर कौर, सोनिया कालरा, रजनी अग्रवाल, शीला सिंह, शबाना, ममता सोनी, पूर्णिमा, लक्ष्मी, उर्मिला केवट, राबिया खान, बबीता सलूजा, पिंकी सलूजा, रुकमणी सिंघल, सुनीता गुप्ता, पूनम पतवार, इला पोपट, रूबी जैन, माया कोरी, कल्पना कोरी, हेमलता, कौशल्या देवी, विद्या गुप्ता, सविता गुप्ता आदि शामिल है!

Categorized in: