बलरामपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बसंत कुजूर के खिलाफ हुए शिकायत पर शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस लेने के संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित में पत्र सौंपा है। शिकायतकर्ताओं ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनके द्वारा 20 सितंबर 2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया था।आज जिसमें सभी 11 प्रार्थीगण मौजूद होकर बलरामपुर पुलिस अधीक्षक से उस आवेदन पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं चाहते हुए आवेदन पत्र वापस लेने की बात कही है। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस अधीक्षक को बताया कि 16 जनवरी 2022 को दैनिक भास्कर पेपर में खबर को प्रकाशित किया गया था जो बेबुनियाद है । उन्होंने बताया कि हम सभी लोग आपसी समझौता कर चुके हैं हम लोग एक ही जाति समाज और परिवार के लोग हैं जिस कारण बिना किसी जोर दबाव के आपसी समझौता किए हैं उक्त प्रकरण में हम लोग किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं चाहते हैं।

Categorized in: