अंबिकापुर। नगर निगम द्वारा बुधवार को ही थोक सब्जी मंडी को प्रतीक्षा बस स्टैंड में शि ट कर दिया गया था, लेकिन अधिकांश सब्जी विक्रेताओं ने वहां दुकान लगाने से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी लगने पर गुरुवार को महापौर डॉ. अजय तिर्की सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता भी पहुंचे थे। कुछ लोगों ने किसानों को कहा था कि गुरुवार को सब्जी दुकान नहीं लगेगा। इसकी जानकारी किसानों द्वारा महापौर सहित जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता को दी थी।
क पनी बाजार स्थित थोक सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंश के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन व नगर निगम द्वारा सभी थोक सब्जी विक्रेताओं को प्रतीक्षा बस स्टैंड शि ट करने का निर्णय लिया गया था। बुधवार को निगम प्रशासन द्वारा सभी थोक सब्जी विक्रेताओं को प्रतीक्षा बस स्टैंड में शि ट कर दिया गया था, इसे लेकर सब्जी विक्रेता विरोध शुरू कर दिए थे। सब्जी विक्रेताओं ने इसे लेकर किसानों को यह कहकर आने से मना कर दिया गया था कि गुरुवार को दुकान बंद रहेगा। इसकी जानकारी किसानों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता को दी, राकेश गुप्ता ने रात में ही इसकी सूचना स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को दी।गुरुवार को महापौर डॉ. अजय तिर्की के साथ प्रतीक्षा बस स्टैंड पहुंचे, जहां उन्होंने व्यापारियों से चर्चा की। महापौर ने निगम कर्मियों को मार्किंग कर सभी दुकानदारों के लिए जगह निर्धारित करने को कहा और स्पष्ट कहा कि लॉकडाउन तक यह दुकानें यहीं संचालित होंगी। इस दौरान सय्यैद अ तर हुसैन, जीवन यादव, व्यापारी संघ के अध्यक्ष ईश्वरी साहू, लक्ष्मी साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Categorized in: