मनेन्द्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत मनेंद्रगढ़ विकासखंड में 31 जनवरी से 2 फरवरी 2021 तक पल्स पोलियो अभियान शुरू किया गया ! इस अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को जिंदगी की दो बूंद पल्स पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने की ! इस अभियान के प्रथम दिन 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पोलियो बूथ पर पिलाई गई ! दूसरे और तीसरे दिन 1 व 2 फरवरी 2021 को स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे। मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने घर तथा आस-पास के पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो बूथ ले जाकर पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और राष्ट्रीय पल्स पोलियो के कार्य में सहयोग कर देश को प्रदेश को अपने जिले को अपने गांव को अपने घर को पोलियो मुक्त करना हम सब का सामाजिक दायित्व भी है। इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश तिवारी ने बताया कि इस अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यापक रूप से तैयारियां की गई हैं। विकासखंड मनेंद्रगढ़ में लगभग 23,500 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी ! इस अभियान के तहत आज 31 जनवरी 2021 को आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक शाला, उप-स्वस्थ्य केंद्रों से लेकर प्राथमिक, सामुदायिक अस्पतालों में पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है तथा 1 एवं 2 फरवरी 2021 को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा घर घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी ! खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश तिवारी ने बताया कि मनेंद्रगढ़ विकासखंड में 160 पोलियो बूथ बनाए गए हैं जिसमें 16 सेक्टर बनाए गए हैं तथा निगरानी के लिए 16 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं और लगभग 600 कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं ! पोलियो अभियान के शुभारंभ अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल के साथ नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष राजेश शर्मा, नगर पंचायत झगड़ाखांड के अध्यक्ष रजनीश पांडे, पार्षद श्याम सुंदर पोद्दार, अनिल प्रजापति ने भी बच्चों को जिंदगी की दो बूंद पल्स पोलियो की दवा पिलाई !

Bilaspur News: आधे से ज्यादा नर्सिंग होम का लाइसेंस अपडेट नहीं, स्वास्थ्य वि
विश्व स्वास्थ संगठन ने मार्च 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया था। मगर, पोलियो के खतरे को देखते हुए भारत सरकार अभी भी वर्ष में एक बार पल्स पोलियो का अभियान चला रही है, ताकि भारत में पोलियो मुक्त की स्थिति बनी रहे। भारत में 13 फरवरी 2020 को पोलियो मुक्त राष्ट्र के रूप में नौ वर्ष पूर्ण किए हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश में पोलि

Categorized in: