मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ विधानसभा में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान का शुभारंभ रायपुर पश्चिम के विधायक व संसदीय सचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने किया । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा मनेंद्रगढ़ विधानसभा का प्रभारी विकास उपाध्याय को बनाया गया है । विकास उपाध्याय 8 जुलाई 2023 शनिवार को मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे जहां पर उन्होंने सर्वप्रथम खड़गवां ब्लॉक के दो पोलिंग बूथों का भ्रमण किया । इस दौरान उन्होंने बूथ कमेटियों व सेक्टर, जोन प्रभारियों सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ से संबंधित जानकारी ली और बूथ को मजबूत करने का मार्गदर्शन किया । इसके पश्चात विकास उपाध्याय संसदीय सचिव चिरमिरी पहुंचे जहां पर उन्होंने बूथ कमेटियों से चर्चा कर बूथ संबंधित जानकारी ली और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक होकर कांग्रेस को जिताने का आवाहन किया । चिरमिरी के पश्चात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय मनेंद्रगढ़ शहर पहुंचे जहां पर उन्होंने बूथ क्रमांक 13 एवं 14 का भ्रमण किया तथा रेलवे लोको कॉलोनी स्थित मंगल भवन में बूथ कमेटियों के कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस के सदस्यों की बैठक लेकर बूथ कमेटियों की जानकारी ली । संसदीय सचिव विधायक विकास उपाध्याय का मनेंद्रगढ़ पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर फूल माला से लादकर आत्मीय स्वागत किया । श्री उपाध्याय बूथ कमेटियों की बैठक में बूथ कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यों तथा सेक्टर व जोन प्रभारियों से चर्चा कर बूथ की स्थिति का आकलन किया और बूथ कमेटियों की सत्यता जानने के लिए जानकारी ली और कहा कि प्रत्येक बूथ की कमेटी मतदाता सूची देखकर नहीं बनाना है वास्तविक सदस्यों को जोड़ कर बूथ कमेटी में लेकर सक्रियता से कार्य करते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने का कार्य करना है । उन्होंने सभी कांग्रेस जनों को कांग्रेस का एक परिवार बताते हुए चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आवाहन किया । उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सब एक होकर कांग्रेस को जिताने एवं मजबूत करने तथा प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए जुट जाएं । संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि 15 साल का वनवास झेलने के बाद कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनी है । इस साढ़े 4 साल के कार्यकाल में 2 साल कोरोना काल में निकल गए काम करने के लिए ढाई साल का समय मिला जो बहुत कम था फिर भी प्रदेश की भूपेश बघेल कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश के 50 लाख घरों के परिवारों को कुछ ना कुछ लाभ पहुंचाया है कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं लिया हो । उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा के लोग सरकार की योजनाओं का लाभ तो ले रहे हैं लेकिन साथ में कांग्रेसी सरकार को कोस भी रहे हैं जिससे इनका दोहरा चरित्र उजागर होता है । श्री उपाध्याय ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चार्ज करते हुए चुनाव में जुट जाने का आवाहन किया । इस अवसर पर मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक डॉ विनय जायसवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 15 साल में भाजपा की सरकार ने कुछ भी नहीं किया । लेकिन कांग्रेस की जैसे ही सरकार बनी मनेंद्रगढ़ क्षेत्रवासियों को एमसीबी जिले के रूप में नया मिला जिससे लोगों की 40 वर्ष पुरानी मांग पूरी हो गई । मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिल गई और बहुत से जनहित के विकास के कार्य किए गए हैं । आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताएं जिससे दोबारा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने और तेजी के साथ क्षेत्र का विकास हो । बूथ कमेटी की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, सह प्रभारी इस्माइल खान, मेहंदी यादव ने भी अपने विचार रखे । इस अवसर पर शंकरराव, रामअवतार अलगमकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष राजेश शर्मा, नगर पंचायत झगड़ाखांड के अध्यक्ष रजनीश पांडे, नगरपालिका मनेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी,पार्षद राजकुमार यादव, बलवीर सिंह अरोड़ा, राजेश सिंह, शहर प्रवक्ता शुध्दूलाल वर्मा, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र पाल मखीजा, हारून मेमन, शगुफ्ता बक्स, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभना वर्मा, रूमा चटर्जी, गफ्फार, बबुआ, अतिकुर रहमान, पार्षद अभय बड़ा, रवि जैन, सपन महतो, संकेत शर्मा, ममता रजक, गुलशन, शशि चंदेल सहित काफी संख्या में बूथ कमेटियों के सदस्य व कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

Categorized in: