मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)! छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार को एल्डरमैन पार्षदों की सूची जारी की गई जिसमें भारी लापरवाही सामने आई है ! नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के दो निर्वाचित पार्षदों का भी एल्डरमैन पार्षद की सूची में नाम है ! एल्डरमैन की जारी की गई सूची के मुताबिक नगर पालिका उपाध्यक्ष और निर्वाचित पार्षद को भी एल्डरमैन बना दिया गया है! नगरीय प्रशासन विभाग ने गुरुवार की शाम एल्डरमैन पार्षदों की सूची जारी की थी ! जारी किये गए सूची में मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी और पार्षद अभय बड़ा का नाम शामिल है ! जबकि कृष्णमुरारी तिवारी नगरपालिका मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 12 से व अभय बड़ा वार्ड क्रमांक 15 से निर्वाचित पार्षद हैं ! वार्ड क्रमांक 12 के निर्वाचित पार्षद कृष्ण मुरारी तिवारी नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष भी हैं ! नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा मनेंद्रगढ़ नगर पालिका परिषद में 5 एल्डरमैन पार्षदों की सूची जारी की गई है! जिस सूची में कृष्ण मुरारी तिवारी, अभय तेज बड़ा, गिरधर जायसवाल, रोमा चटर्जी एवं ज्योति मजूमदार का नाम शामिल है ! सभी मनोनीत एल्डरमैन पार्षदों को कांग्रेस जनों ने बधाई दी है!

Categorized in: