रायपुर । शहर में मंदिर बनाने के नाम पर एक साधु ने दंपत्ति से लाखों की धोखाधड़ी की है। ये मामला डीडी नगर थाने का है।  

पुलिस ने बताया कि आरोपी साधु अपनी पूर्व परिचित डीडी नगर निवासी शर्मा दंपत्ति के साथ 15 लाख रुपए से ज़्यादा की ठगी कर फ़रार हो गया।

आरोपी ने मंदिर निर्माण के नाम पर 15 लाख 35 हज़ार रुपए लिया और बदले में नक़ली सोना रखवाकर फ़रार हो गया।

आरोपी साधु संत आदेश दास सुधासी और उसके चेलों के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके पुलिस जांच कर रही है।

Categorized in: