अम्बिकापुर – कैबिनेट मंत्री टी.एस.सिंह देव ने सरगुजा जिला के जिला पंचायत सदस्यों, जनपद अध्यक्षों-उपाध्यक्षों, अम्बिकापुर निगम के पार्षदों, कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष सहित जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष से विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा की तथा क्षेत्र की समस्याएं और कोरोना संक्रमण को रोकने चलाये जा रहे कार्योंं एवं आवश्यकताओं को लेकर डेढ़ घंटे तक चर्चा की। सर्वप्रथम चर्चा में शामिल जिला एवं जनपद पंचायत सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या को लेकर ध्यान आकर्षित कराया साथ ही कहा कि काफी संख्या में हैण्डपंप खराब है जिसे बनाने मैकेनिक लाॅक डाउन के कारण नहीं आ पा रहे हैं, इसके निदान की मांग की, वहीं लखनपुर ब्लाॅक के कई ग्राम पंचायतों में जीवन रक्षक चावल नहीं पहुंचने की बात भी सदस्यों ने रखी, वहीं लुण्ड्रा क्षेत्र से चर्चा में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष ने केरता शक्कर कारखाने में गन्ना विक्रय को लेकर किसानों को हो रही परेशानी की जानकारी दी, वहीं जनपद सदस्यों ने यह भी जानकारी दी कि लाॅक डाउन अथवा उससे पूर्व किसी कारण से जब्त किये गये टैªक्टरों को शिघ्र छोड़ा जाये जिससे की कृषि का कार्य अच्छे से हो सके। समस्त समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री टी.एस.सिंह देव ने कहा कि सारी जानकारी लिखित में बनाकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता को उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण समस्त समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ध्यान आकृष्ठ करायें तथा तत्काल समस्याओं के निदान हेतु कदम उठायें जायें, इस पर पहल करें। कैबिनेट मंत्री टी.एस.सिंह देव ने जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्षों से ग्राम पंचायतों में मनरेगा का कार्य चल रहा है कि नहीं, कार्य सेंक्शन है कि नहीं तथा कितने कार्य पूर्ण हुए इसकी जानकारी मांगी तथा कहा कि सभी की जानकारी उपलब्ध करायें ताकि यदि कहीं कार्य नहीं हो पा रहा है तो तत्काल कार्य शुरू कराया जा सके, प्रत्येक कार्यों में कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात भी उन्होंने कही।

?


नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के पार्षदों एवं कांग्रेस के जोन प्रभारियों से भी चर्चा की गई जिसमें महापौर डाॅ. अजय तिर्की ने निगम क्षेत्र में चल रहे कार्याें की जानकारी दी तथा कहा कि आमजनों को उपलब्ध संसाधनों से बेहतर सुविधाओं को देने हम प्रयासरत हैं, वार्डों को सैनेटाईज करने, राशन कार्ड शिघ्र उपलब्ध कराने, पेयजल की समस्या कहीं ना हो इन सभी बातों का ध्यान रख रहे हैं। वार्ड पार्षदों ने किराये के मकान में रह रहे लोगों को भी जिनका राशन कार्ड नहीं है उनको राशन उपलब्ध कराने की बात कही। एमआईसी सदस्य शफी अहमद ने विभिन्न राज्यों में फंसे जिले के छात्र-छात्राओं को लाने हेतु पहल करने की मांग की है। कैबिनेट मंत्री टी.एस.सिंह देव ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में बिना राशन कार्ड वाले सभी लोगों की जानकारी नामवार एकत्र कर जिला प्रशासन को उपलब्ध करायें जिससे की सभी को राशन मिल सके। इस विडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने क्षेत्र में सामाजिक संस्थाओं के द्वारा जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये किये जा रहे बेहतर कार्य की सराहना की। सभापति अजय अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग देशभर के अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर कार्य कर रहा है, जिसका नतीजा है कि सरगुजा में लगातार सोशल डिसटेंसिंग व लाॅक डाउन का लोग पालन कर रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग का अमला सहित पुलिस विभाग तत्परता से कार्य कर रही है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी. श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव द्वितेन्द्र मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश मलिक गुडडू, ब्लाॅक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, हेमंत तिवारी, अरविन्द सिंह गप्पु, बंटी शर्मा सहित सभी समस्त पार्षद, ब्लाॅक अध्यक्ष सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधियों से कैबिनेट मंत्री टी.एस.सिंह देव ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की।

Categorized in: