राजेन्द्र ठाकुर (राजू ) छ.ग.फ्रंटलाइन
बलरामपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गणेश मोड़ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के ऊपर लगाए गए आरोप के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया है। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंश सिंह ने कहा ब्रह्मानंद नेताम की बढ़ती लोकप्रियता एवं उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बढ़ते जनाधार को देखकर कांग्रेस घबराई है। कांग्रेस पार्टी को जनता बहुत अच्छे से पहचान गई है, इसका जवाब भी देगी। इस दौरान दीपक यादव, माइकल बखला, आशीष कुमार, ऋषि लालवानी, दिनेश, मनोज दास, समर हालदार, जगनारायण, राघव सोनी सहित बूथ के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: