अम्बिकापुर- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पर की गई गोबर वाली ओछी टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनका बयान आदिवासी समाज का अपमान है और आदिवासी समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा, विष्णुदेव साय भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के साथ साथ कंवर आदिवासी सम्मानित व्यक्ति है, तीन बार केंद्रीय मंत्री रह चुके है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओछी टिप्पणी से यह साबित होता है कि सत्ता के नशे में चूर भूपेश बघेल सारी नैतिकता भूल चुके हैं। भाजपा द्वारा गोबर घोटाले की बात उठाए जाने से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इतने विचलित क्यों हो रहे है? क्या वाकई भूपेश बघेल गोबर घोटाले में लिप्त तो नहीं हैं? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने बयान पर माफी मांगने की चेतावनी देते हुए उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में भाजपा भूपेश बघेल का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन करेगा।

Categorized in: