राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर 27 नवम्बर को वैक्सीनेशन महाअभियान में लोगों को टीका लगाने के लिए कर रहे हैं प्रेरित
कोविड वैक्सीनेशन से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा आमजनों का शत्-प्रतिशत टीकाकरण के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृहद स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 27 नवम्बर को आयोजित होने वाले वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए स्थानीय भाषा में मुनादी के साथ-साथ प्रशासन के लोग घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीनेशन की जानकारी दे रहे हैं। वैक्सीनेशन से होने वाले लाभ तथा प्रक्रिया के बारे में लोगों को समझाने के साथ-साथ उनके भय व डर को दूर किया जा रहा है। ’टीकाकरण ही सुरक्षा एवं बचाव’ के संदेश के साथ टीकाकरण दल ग्राम, पारा, मोहल्ले तक लोगों के शत्-प्रतिशत् टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है।

Categorized in: