मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों शुक्रवार को विकासखंड जनकपुर के दौरे पर रहे जहाँ पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और आम जनों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और आम जनों को संबोधित कर कहा कि वे क्षेत्र का विकास नहीं रुकने देंगे और न ही विकास के लिए पैसे की कोई कमी होने दी जायेगी हर स्थिति में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार जनता के साथ हैं। विधायक गुलाब कमरो ने जनकपुर के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पहुंचकर भवन का निरीक्षण किया और शीघ्र ही भवन का मरम्मत करवाने की बात कही। इसके साथ ही ग्राम पंचायत मेंहदौली में ग्रामीणों को राजस्व पट्टे का वितरण किया । इस दौरान विधायक ने कहा कि पूर्व की सरकार ने जिस अधिकार से आपको वंचित कर दिया था वह राजस्व पट्टा कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार आपको दे रही है अब इस भूमि पर आपका पूरा अधिकार होगा और इससे आपको कई प्रकार से शासकीय योजनाओं का लाभ भी होगा। साथ ही आमजनों से मुलाकात कर शासन की योजनाओं से व क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से अवगत कराया और कहा कि क्षेत्र में ऐसे ही निरंतर विकास होता रहेगा। तत्पश्चात ग्राम पंचायत बड़वाही व ग्राम पंचायत नौडिया पहुंचे। जहा पंचायत भवन में ग्रामीणजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण किया।

विधायक गुलाब कमरो ने ग्राम पंचायत भगवानपुर व ग्राम रामगढ़ में सोलर ड्यूल पंप का भूमिपूजन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। जिस पर ग्रामीणों ने विधायक के कार्यों को सराहा और धन्यवाद दिया ।

Categorized in: