अंबिकापुर। गांधीनगर थाने से कुछ दूरी पर रविवार की शाम मोटरसाइकिल व इनोवा में भिड़ंत में अंबिकापुर में रहकर सुरक्षा गार्ड का काम करने वाले युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक में तीन लोग सवार थे। एक युवक को मामूली चोट आई है, जो दुर्घटना के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। बाइक में सबसे पीछे बैठा युवक कार के कांच से टकराते हुए करीब 30 फीट दूर सड़क पर सिर के बल जा गिरा। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बाइक व इनोवा को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लडुआ सिहार निवासी ग्राम कुजूर पिता रोकना कुजुर 16 जनवरी को दो अन्य साथियों के साथ सोल्ड मोटरसाइकिल में कहीं जा रहा था इसी दौरान अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर बाबरा पेट्रोल पंप से लगे ग्रीन आइलैंड ढाबा के सामने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवारों की बनारस मार्ग में अंबिकापुर शहर की ओर से आ रही कार क्रमांक जेएच ओ 01-8471 से बाइक की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार युवक गलत साइड से आ रहे थे। टक्कर ऐसी थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, कार के सामने का एक साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक के बीच में बैठा युवक कार की कांच से टकराते हुए दूर सिर के बल सड़क जा गिरा। उसके सिर से काफी खून बह रहा था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक में बैठे तीसरे युवक को मामूली चोट लगी थी। घायल को डायल 112 की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भिजवाया गया। सूचना पर गांधीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल रवाना किया। पुलिस ने बाइक व कार को जब्त कर लिया है। घटना की सूचना शाम करीब छह बजे मृतक के चचेरे भाई कुंवर साय कुजूर ने अपने चाचा रोपना को दी। सूचना मिलने पर वे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे यहां राम कुजूर के मौत की जानकारी मिली।

Categorized in: