अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। बलरामपुर – रामानुजगंज पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने आदेश जारी करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन डीके सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी मनोज तिर्की, वाड्रफनगर ध्रुवेश जयसवाल, रामानुजगंज नितेश गौतम को थानों का पुनआवंटन करते हुए पर्यवेक्षण का दायित्व सौंपा हैं।
पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने जारी आदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर प्रशांत कतलम को थाना अजाक, उपपुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन डीके सिंह को चांदो व सामरी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी मनोज तिर्की को कुसमी, शंकरगढ़, करौंधा व राजपुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रामानुजगंज नितेश गौतम को रामानुजगंज,बलरामपुर, रामचंद्रपुर,पस्ता एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर ध्रुवेश जायसवाल को बसंतपुर, सनवाल, रधूनाथनगर, त्रिकुंडा, चलगली का प्रवेक्षण का दायित्व सौंपा गया हैं। सभी थानों के प्रवेक्षण की जिम्मेदारी उक्त पुलिस अधिकारियों की हैं. जो अपने – अपने आबंटित थानों का प्रवेक्षण करेंगे।

Categorized in: