राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर बलरामपुर आज सुबह 11 बजे करीब रामानुजगंज के व्यापारी को कोचली साप्ताहिक बाजार करने जा रहे थे इसी दौरान बलरामपुर में भोला किराना के सामने अपने इको वाहन को रोककर किराना का सामान लेने गए इसी दौरान 10 मिनट के अंतराल में वाहन में रखें एक लाख रुपये एवं बही अज्ञात बदमाशों के द्वारा निकाल कर ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 11:45 में रामानुजगंज के व्यापारी आनंद केसरी साप्ताहिक बाजार करने कोचली जाने के दौरान भोला किराना में सामान लेने गए। इस दौरान वे तीन बार वहां से आना-जाना समान रखने के लिए 10 मिनट के अंतराल में गाड़ी में रखा बैग अज्ञात बदमासो के द्वारा उठाकर ले जाया जाना बताया जा रहा है जिसमें 1लाख रुपय नगद एवं बही था। घटना के बाद तत्काल सूचना कोतवाली थाने में दी गई पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।इस मामले में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Categorized in: