रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- ग्राम पंचायत आरागाही में लोक निर्माण विभाग के द्वारा नवनिर्मित पॉलिटेक्निक भवन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 20 दिनों में ढाई सौ बेड का कोविड-19 केयर सेंटर तैयार कर दिया गया जिसका निरीक्षण करने विधायक बृहस्पत सिंह पहुंचे जिन्होंने पूजा अर्चना कर कोविड-19 केयर सेंटर का शुभारंभ किया। इस दौरान अपर कलेक्टर विजय कुजूर, सीएमएचओ ज्ञानेश चौबे सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा। विधायक बृहस्पत सिंह ने तत्काल कोविड-19 केयर सेंटर में जनरेटर लगाने के निर्देश दिए।                                                 

          गौरतलब है कि बलरामपुर रामानुजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ते देख जिला प्रशासन की पहल पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आरागाही में नवनिर्मित पॉलिटेक्निक भवन को कोविड-19 केयर सेंटर के रूप में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पूर्ण कर लिया गया। कोविड-19 केयर सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक बृहस्पत सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को इतने कम समय में कोविड-19 केयर सेंटर पूर्ण कर लिए जाने के लिए बधाई दी। श्री सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से जिले में कोरोना  मरीजों की संख्या बढ़ रही है उसे देखते हुए कोविड-19 केयर सेंटर की नितांत आवश्यकता थी जिसे पूर्ण कर लिए जाने से हम सब आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। विकासखड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कैलाश ने कहा कि लोक निर्माण विभाग एवं विद्युत विभाग के सहयोग से हम सब इतने कम समय में कोविड-19 केयर सेंटर बनाने में सफल हुए। इस दौरान एसडीएम अभिषेक गुप्ता, अधिवक्ता विपिन सिंह एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह, डॉक्टर विजय राठौर उपेंद्र रजक, विकास गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा।

22 कमरों में ढाई सौ मरीज के लिए की गई है व्यवस्था- स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 22 कमरों को 6 ब्लॉक में विभाजित कर इसमें ढाई सौ मरीजों के लिए व्यवस्था बनाई गई है जहां प्रत्येक कमरे में बेड लगा दिए गए हैं वहीं मछरदानी एवं सफाई की भी व्यवस्था की गई है। वही एक बड़ा हॉल भी है जिसमें 45 मरीजों के लिए व्यवस्था बनाई गई है।

सीसीटीवी से लैस है पूरा कोविड-19 केयर सेंटर- ढाई सौ मरीजों के 24 घंटे निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है वही सभी कमरों में सीसीटीवी लगाए गए है कंट्रोल रूम से सभी कमरों पर नजर रखी जाएगी वही कंट्रोल रूम से ही योग करने के लिए एवं अन्य गतिविधियां संचालित करने के लिए निर्देश दिए जाने के लिए माइक भी लगाए गए हैं। वही सभी मरीजों को कंट्रोल रूम का नंबर दिया जाएगा ताकि वे कभी भी संपर्क कर अपनी परेशानी से अवगत करा सकते हैं।

आरो ,वाशिंग मशीन, फ्रिज सहित है अन्य व्यवस्थाएं- कोविड-19 केयर सेंटर में मरीजों की सुविधा के लिए तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं जहां आरो का पानी मरीजों को मिलेगा वही वाशिंग मशीन एवं दवा रखने के लिए फ्रिज भी लगवा दी गई है। साफ सफाई के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। वही ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि एक ब्लॉक के मरीज दूसरे ब्लॉक में नहीं जा पाएंगे। सभी ब्लॉकों को सेपरेट करने के लिए बेरीगेट्स घेर दिए गए हैं। 

Categorized in: