बलरामपुर बलरामपुर छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले राज्य के सभी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी साढ़े चार साल बाद भी जन घोषणा पत्र में किए गए नियमितिकरण का वादा पूरा न किया जाना को गैर लोकतांत्रिक बताते हुए तत्काल नियमितिकरण के वादे को पूरा करने हेतु 33 जिलो में नियमितीकरण रथ यात्रा निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में 23 मई को रथ बलरामपुर पहुँचा और
जिले के लगभग 350संविदा कर्मचारियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ रथ का ज़ोरदार स्वागत करते हुए प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी के साथ रैली के माध्यम से जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंच बलरामपुर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा
रथ यात्रा का नेतृत्व महासंघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेश तिवारी सहित
बलरामपुर के जिला संयोजक टीकमचंद ने बताया कि, सरकार ने संविदा कर्मचारियों से जनघोषण पत्र में वादा के बाद भी अभी तक किसी भी प्रकार से संवाद कायम नहीं किया है। वादा कर के पूरा न करना यह गैर लोकतांत्रिक हैं जितने भी संविदाकर्मी है ये किसी बड़े अधिकारी के बच्चे नही है, न ही ये बड़े महाजन के बच्चे है,ये गांव गरीब किसान के बच्चे है जहां एक तरफ सरकार अपने को किसान हितेषी बताती है तो दूसरी तरफ इन्ही के बच्चे जो संविदा में वर्षों से काम कर रहे है उन्हें 10 दिन मे नियमितीकरण करने का वादा करने वाले 1617 दिन हो गए नियमित नही किये है। नियमितीकरण तो दूर विगत 4साल में इस मंहगाई में 1 रु की वेतन वृद्धि नही किया
संभाग संयोजक राजेश जैन ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि हम कोई नई मांग नही कर रहे है हम वही वादा याद दिला रहे जो ये सरकार जन घोषणा पत्र में किया था जो साढ़े 4 साल से पूरा नही किये है।
महासंघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने बताया कि
यह हम सभी के लिए बहुत ही चिंताजनक बात है कि, ना केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि सरकार तथा सरकार के मुखिया द्वारा कही गई संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की कोई भी बात आज पर्यंत तक सत्य नहीं हुई है सरकार के मुखिया के नाते मुख्यमंत्री विधानसभा में या अन्य मीडिया माध्यमों में नियमितीकरण की अपनी बात तो कहते हैं किंतु आज तक इस पर किसी भी प्रकार का ठोस अमल नहीं किया गया
प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने सरकार द्वारा जन घोषणा पत्र में किए नियमितीकरण के वादे को पूर्ण कराने के लिए एक बार पुन: हम सभी प्रदेश के संविदा कर्मचारी लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय ले चुके हैं ।
इस कार्यक्रम में जिले के संभाग संयोजक राजेश जैन,जिला संयोजक टीकम चंद कौशिक गया चौरसिया, अशोक विश्वास, सूचना प्रभाती पूनम एक्का अविनाश सिंह,श्रीराम रॉयल, प्रकाश रजक, विनय यादव,विद्याचरण यादव,रोहित टेकाम,हिमांशु जायसवाल रायमल टोप्पो,वीरेंद्र भगत,एजाज अहमद रवि गुप्ता शीला बड़ा अनिल पैकरा सहित शिक्षा,स्वास्थ्य, पंचायत जैसे विभिन्न विभागों के बड़ी सख्या मे संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Categorized in: