राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर बलरामपुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई जिसमें बलरामपुर रामानुजगंज जिले के ग्राम जरहाडीह के साधारण किसान की बेटी अंशिका गुप्ता ने पूरे छत्तीसगढ़ में 97.67 प्रतिशत लाकर पूरे छत्तीसगढ़ में सातवां स्थान प्राप्त किया। अंशिका डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है।
अंशिका के पिता सुजीत गुप्ता किसान एवं माता सरिता गुप्ता गृहणी है अंशिका अपने तीन बहनों में दूसरे नंबर की है। अंशिका की आठवीं तक की पढ़ाई कंदाखाड़ मिशन स्कूल में हुई थी। वही नवमी से हायर सेकेंडरी स्कूल जरहाडीह में अध्ययन कर रही है। अंशिका ने बताया कि वह प्रतिदिन रात्रि में 1 से लेकर सुबह 4 बजे तक पढ़ाई करती थी जिसके बाद एक से दो घंटे सोती थी फिर वह गणित का ट्यूशन करने जाती थी। घर से स्कूल की दूरी करीब 1 किलोमीटर है जहा प्रतिदिन साइकिल से जाती थी। अंशिका ने बताया कि उसे पूरी उम्मीद थी कि वह छत्तीसगढ़ के टॉप टेन में अपनी जगह बनाएंगी नियमित अध्ययन एवं माता-पिता का सहयोग गुरुजनों का मार्गदर्शन उसके सफलता में सहायक सिद्ध हुए। अंशिका ने कहा कि वह डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है।

Categorized in: