गिरजा ठाकुर
अंबिकापुर। मायके से ससुराल आने के लिए निकली महिला को रिश्तेदार ने गुमराह कर शहर से लगे शंकरघाट में बस से उतरने कहा। उसकी बातों में आकर वह बस से बताए गए स्थल पर उतर गई, इसके बाद वह उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर बधियाचुआं ले गया और डरा-धमका कर दो दिन दुष्कर्म किया। महिला का कहना है रिश्तेदार ने दबाव बना पति, भाई के विरूद्ध गांधीनगर थाने में प्रताडि़त करने का रिपोर्ट दर्ज कराया। 23 से 25 सितंबर तक आरोपी रिश्तेदार के चंगुल में रहने के बाद वह घर लौटी, लेकिन उसे शकून नहीं था। रिश्तेदार की बातों से प्रताडि़त होकर वह खुदकुशी जैसा कदम उठाई, लेकिन इलाज के बीच बच गई। इसके बाद उसने घटनाक्रम से पति सहित स्वजनों को अवगत कराया, जिस पर पुलिस धारा 376 (2) (एन)506, भादंसं का मामला दर्ज कर आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दी है।
शहर के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को बताया कि 23 सितंबर को वह अपने मायके सामरी से वापस ससुराल अंबिकापुर आने अपने छह वर्ष के बच्चे रितिक का साथ आदर्श बस से निकली थी, उसी समय रिश्तेदार नन्दू रवि फोन करके तुम्हारे ससुराल वाले लेने के लिए भेजे हैं, कहते हुए शंकर घाट के पास उतरने कहा। यहां से मोटरसाइकिल में ससुराल न ले जाकर अपने साथ बधियाचुआं ऑक्सीजन पार्क के पास किसी रिश्तेदार के यहां ले जाने लगा। महिला ने जब उसे ससुराल छोडऩे कहा तो टालमटोल करने लगा। रात होने वह उसका मोबाइल अपने पास रख लिया और एक कमरे में रखकर दो दिन तक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने महिला व बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। मायके वाले फोन करके ससुराल में पूछताछ किए तो उन्हें पता चला कि बच्चे के साथ वह घर नहीं लौटी है। मायके व ससुराल वाले जब उसकी खोजबीन करते थाने में रिपोर्ट कराने का प्रयास कर रहे थे, इसकी जानकारी आरोपी को मिली और वह उसके साथ किए गए अनैतिक कृत्य के बारे में अन्य लोगों को बताने की बात कह बच्चे को मार देने की धमकी देते हुए पति व अन्य के विरूद्ध मारपीट की नीयत रखने का रिपोर्ट लिखाने गांधीनगर थाने ले गया। यहां रिपोर्ट लिखाने के बाद उसे लेकर पुन: बधियाचुआं आया। इसकी जानकारी महिला के पति को मिली तो वह उसे बच्चे के साथ घर लाया। पुन: दिसंबर माह में महिला के पास आरोपी रिश्तेदार मिलने के लिए फोन पर दबाव बनाया और नहीं मिलने पर इज्जत धूमिल करने की बात कहने लगा। इसके बाद डर से वह 15 दिसंबर 2022 को अपने ससुराल में फांसी लगा ली थी। ससुराल पक्ष के लोग उसे तत्काल होलीक्रॉस अस्पताल ले गए। स्वस्थ होने के बाद उसने फांसी लगाने का कारण स्वजनों के समक्ष स्पष्ट किया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Categorized in: