बलरामपुर जिले के पस्ता थाना अंतर्गत चिलमा गांव में 1 अक्टूबर को एक महिला का शव घर में ही फांसी पर लटकता हुआ मिला। जैसी इस बात की जानकारी पस्ता थाना पुलिस को लगी पस्ता थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वही महिला के परिजन ससुराल पक्ष वालों पर हत्या कर फांसी पर लटकाने की बात कह रहे हैं उनका कहना है कि उनकी लड़की ने सुसाइड नहीं किया है बल्कि उसकी हत्या हुई है। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में भी उनकी लड़की के साथ मारपीट करते थे और इस पर पस्ता थाने में भी एक बार समझौता कराया गया था। मौत के मामले के बाद दोनों पक्षों में गहमागहमी भी देखने को मिल रही है। दोनों पक्षों को पुलिस के द्वारा समझा कर अलग किया गया और पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया। वही इस मामले पर पस्ता पुलिस का कहना है कि मामले को विवेचना में लिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Categorized in: