अम्बिकापुर- सूरजपुर ब्लॉक के ग्राम दतिमा में व्यापारी प्रकोष्ठ के तत्वधान में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजयुमो नेता देव लाल राजवाडे के नेतृत्व में फल, बिस्किट, सेव, केला का वितरण किया गया।

इस दौरान भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्म सेवा समर्पण के तौर पर मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व की राजनीति में महत्वपूर्ण स्तंभ के तौर पर स्थापित किया है। लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि वैश्विक नेताओं में प्रधानमंत्री छवि विश्व गुरु के तौर पर उभर कर सामने आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य सिर्फ आम जनता को सभी सुविधाएं मुहैया कराना और भारत को वैश्विक मंच पर महाशक्ति के तौर पर स्थापित करना है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, जिला महामंत्री मुरली मनोहर सोनी, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुकेश गर्ग, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहिनी झा, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े, महिला मोर्चा रुकमणी सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सूरज सेठी, अनूसूचित जनजाति मण्डल अध्यक्ष शिवबरन सिंह, रामपुर सरपंच मनोहर सिंह, पिछड़ा वर्ग मण्डल अध्यक्ष बोधन राजवाड़े, रुकमणी सिंह, रानी गिरी, रानू, संजीव सारथी, आजाद अंसारी, विकास मानिकपुरी आदि कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन बोधन राजवाड़े के द्वारा किया गया।

Categorized in: