बलरामपुर छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन संघ जिला बलरामपुर के बैनर तले 2 अक्टूबर को सत्याग्रह आंदोलन सहित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। टीचर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रांतीय आवाहन पर आज अपनी मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन संघ जिला बलरामपुर के बैनर तले सत्याग्रह आंदोलन के साथ-साथ बलरामपुर जिला चिकित्सालय में टीचर संघ के 50 सदस्यों के द्वारा रक्तदान किया जा रहा है। रक्तदान करने पहुंचे टीचर एसोसिएशन संघ के पदाधिकारियों ने कहा किया उनका पहला अवसर है जब वह रक्तदान करने आए हैं लेकिन उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर पूरा जिला मुख्यालय में आज सत्याग्रह आंदोलन का कार्यक्रम में जिसमें हम अपनी वेतन विसंगति पदोन्नति एवं अन्य मांगों के लिए हमरा सरकार का ध्यान बार-बार आकर्षित कर रहे हैं आज का दिन हम लोगों ने विशेष इस दिन को इसलिए चुना है क्योंकि सरकार का ध्यान हम आकर्षित कर सके। रक्त की कमी से पंडों जनजाति के जो लोग की मृत्यु हुई है जो कि पूरे प्रदेश में समाचार बना है आज शिक्षक समाज चुके हम जागरूक समाज हैं हम लोगों ने बीड़ा उठाया कि हम अपने जिले में जिले बलरामपुर रामानुजगंज जिले में ब्लड की कमी नहीं होने देंगे जिसके परिपेक्ष में हम लोग 50 यूनिट ब्लड डोनेट करने का हमें लक्ष्य रखा है।

Categorized in: