बलरामपुर के जतरो पंचायत में सचिव विष्णुपद मंडल के द्वारा ग्राम के बजरंग गुप्ता पर जातिगत टिप्पणी करने के मामले में बजरंग गुप्ता के द्वारा बलरामपुर थाने में शिकायत आवेदन दी गई है तो वहीं आवेदन देने के पश्चात सचिव विष्णुपद मंडल के द्वारा भी बलरामपुर थाने में आवेदक के माध्यम से बजरंग गुप्ता के खिलाफ शिकायत आवेदन थाने में दी जिसमें सचिव विष्णुपद मंडल शिकायत की है बजरंग गुप्ता एवं इसके भाई कन्हाई गुप्ता के द्वारा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। दोनों पक्षों से शिकायत आवेदन पहुंचने के बाद बलरामपुर कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र उके ने कहा कि शिकायत आवेदन प्राप्त हुई है जांच की जा रही है जांच के उपरांत जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Categorized in: