राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर

बलरामपुर थाना कुसमी पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है, जो खुद को पुलिस अधिकारी डीएसपी बताकर एक महिला से उसके बच्चों को पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 72 लाख रुपये की ठगी कर चुका था। आरोपी की पहचान संतोष कुमार पटेल पिता रविनाथ पटेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी पड़खुरी पचोखर थाना चुरहट, सीधी मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।
कुसमी थाना में धारा 318(2), 319(2), 336(3), 340 बीएनएस के तहत पंजीबद्ध किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार
वर्ष 2016 में आरोपी जेसीबी ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था, जो सामरी, जलजली एवं श्रीकोट मार्ग निर्माण में लगा हुआ था। इसी दौरान ग्राम कंजिया की निवासी ललकी बाई से उसकी जान-पहचान हुई। विश्वास हासिल करने के बाद आरोपी ने खुद को डीएसपी बताकर कहा कि वह उसके दोनों बच्चों को पुलिस विभाग में नौकरी लगवा सकता है।
धीरे-धीरे आरोपी ने झूठे बहाने—कभी नौकरी लगवाने, कभी परिजन की तबीयत खराब होने—का हवाला देकर वर्ष 2018 से 2025 तक अलग-अलग किस्तों में 72 लाख रुपये ठग लिए। राशि आरोपी के यूनियन बैंक खाते 396202010055766 में और फोन पे के माध्यम से जमा कराया था वहीं पुलिस ने
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारीकिया है
पीड़िता की शिकायत पर थाना कुसमी पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी इम्मानुएल लकड़ा के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित कर मध्यप्रदेश के सीधी जिले में दबिश दी गई।
टेक्निकल ट्रेसिंग के माध्यम से आरोपी का पता लगाया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपराध करना स्वीकार किया। तत्पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Categorized in: