बलरामपुर(राजू ठाकुर)- बलरामपुर प्रेस क्लब के तत्वधान में समस्त प्रेस क्लब के साथियों के द्वारा बलरामपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को कांकेर में हुए वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला के ऊपर हमले को लेकर ज्ञापन सौंपा और उनसे कार्यवाही की मांग की गई। बलरामपुर पहुंचे प्रेस क्लब के समस्त साथियों के द्वारा सर्वप्रथम ज्ञापन सौंपने से पहले प्रेस क्लब में एक बैठक आयोजित की थी। बैठक में पहुंचे सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कांकेर में हुए वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला के ऊपर जानलेवा हमले को लेकर निंदा करते हुए मुख्यमंत्री के नाम बलरामपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। वही बलरामपुर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की गई। प्रेस क्लब के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा अपनी मांग रखते हुए पत्रकार सुरक्षा के संबंध में चर्चा की गई। जिस पर बलरामपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सहमति जताते हुए विचार विमर्श करने की बात कही उन्होंने कहा कि आप की मांग पर विचार किया जा रहा है। ताकि आप सभी पत्रकार बंधुओं को न्यूज़ कवरेज करते वक्त या अन्य किसी भी समय आपको किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Categorized in: