भिवानी से कानपुर ट्रैक पर चलने वाली कालिंदी एक्सप्रेस का विस्तारीकरण प्रयागराज के लिए हो गया है। शनिवार से कालिंदी एक्सप्रेस प्रयागराज के लिए पहले दिन रवाना हुयी। सांसद मुकेश राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए रवाना किया।

कालिंदी एक्सप्रेस सुबह 6 बजकर 9 मिनट पर यहां से रवाना हुई। सांसद के साथ यहां पर रेलवे के उच्चाधिकारी भी मौजूद थे। रेलवे स्टेशन से कालिंदी एक्सप्रेस को छह बजकर पांच मिनट पर रवाना होना था मगर चार मिनट देरी से रवाना हुयी। प्रयागराज तक जाने की सुविधा जिले के लोगों को मुहैया होने से यात्रियों में उत्साह देखा गया। मंडल वाणिज्य निरीक्षक अवध बिहारी, स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र कुमार शाक्य, आरपीफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, कुलदीप गंगवार, महेंद्र कटियार, राहुल राजपूत आदि मौजूद रहे। जैसे ही कालिंदी यहां से रवाना हुयी तो टिकट लेकर ट्रेन पर बैठे लोगों के चेहरे चमक उठे।

Categorized in: