बैकुंठपुर। आयुष्मान भवः अभियान अंतर्गत एनटीईपी कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के 1 वर्ष पूर्ण होने पर कोरिया जिले में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।  जागरूकता रैली को जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डाँ आर एस सेंगर, जिला क्षय अधिकारी डॉ ए के सिह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ प्रिंस जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किये। इस अवसर पर न्यू लाईफ संस्था के द्वारा जिला चिकित्सालय में क्षय दिवस पर रैली का आयोजन किया गया। ‘न्यू लाईफ‘  हेल्थ एण्ड एजुकेषन सोसायटी द्वारा संचालित ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग में 27 सितम्बर को राष्टीय क्षय उन्मुलन कार्यक्रम के तहत  अध्ययनरत बी.एस.सी. नर्सिंग के छात्र-छात्रायें जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अयोजित रैली में शामिल हुए। जिसमें बताया गया कि क्षय रोग के प्रति अधिक से अधिक लोगो को जाग़रुक करने कि निजी जिम्मेदारी लेना अत्यन्त आवष्यक है। क्षय रोग का मुख्य लक्षण लगातार खांसी आना खांसी के दौरान कफ के साथ रक्त आना, ठण्ड, बुखार, भूख न लगना, लगातार वजन कम, रात में पसीना एवं सीने में दर्द आदि है। क्षय रोग का इलाज डाॅट्स थेरेपी के द्वारा किया जाता है। उक्त कार्यक्रम में छात्र-छात्राओ के साथ नर्सिंग शिक्षक सुश्री सौम्य, श्रीमती लुकेष साहु शामिल थेेे। सामूहिक रैली में मार्गदर्शन  नर्सिंग संस्थान , राजवाड़े नर्सिंग इंस्टीट्यूट , न्यू लाइफ नर्सिंग इंस्टीट्यूट के छात्र छात्रायें शिशिर जायसवाल ,राजेश विश्वकर्मा , बंशलाल यादव, राजेश सिंह , प्रदीप तिवारी ,जरीना, दया किशन, शैलेन्द्र कुमार , देवी प्रसाद सोनी, दिलीप सिंह, टीबी मितान अखिलेश एवं होलेश्वर के साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।

Categorized in: