प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों की ली जमकर क्लास

मनेंद्रगढ़ ! छत्तीसगढ़ शासन के गृह एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री व कोरिया जिला प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू का रविवार को कोरिया जिला प्रथम आगमन पर जिलेभर के कांग्रेस जनों ने उत्साह पूर्वक भव्य स्वागत किया! कोरिया जिला प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू रविवार को रायपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर सुबह 10 बजे के करीब बैकुंठपुर के पुलिस लाइन हेलीपैड में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत के साथ पहुंचे जहां पर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के विधायकों की अगुवाई में जिले भर के कांग्रेस जनों ने उनका फूल माला से भव्य स्वागत किया ! प्रभारी मंत्री श्री साहू हेलीपैड से प्रस्थान कर बैकुंठपुर के घड़ी चौक स्थित नवनिर्मित कांग्रेस भवन पहुंच कर भवन का अवलोकन किया जहां पर भी कांग्रेस जनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया ! तत्पश्चात प्रभारी मंत्री श्री साहू स्थानीय विश्राम गृह पहुंचे जहां पर उन्होंने जिले भर से आए कांग्रेस जनों से मुलाकात की और उनका हाल जानकर समस्याओं से रूबरू हुए ! गृह मंत्री व कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री साहू विश्राम गृह में कुछ देर रुकने के बाद ग्राम पंचायत आनी पहुंचे जहां पर उन्होंने वृक्षारोपण कर वन प्रदर्शनी प्रक्षेत्र का शुभारंभ किया! प्रभारी मंत्री वृक्षारोपण के उपरांत कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर उन्होंने 6 करोड़ 77 लाख रुपए की लागत से 75 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया ! इस दौरान बैकुंठपुर विधायक संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल, कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ व जिला स्तर के अधिकारियों समेत प्रदेश महामंत्री व कोरिया जिला के प्रभारी द्बितेन्द्र मिश्रा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, वरिष्ठ कांग्रेसी योगेश शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रभा पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, कांग्रेस जिला महामंत्री चंद्रकांत चावड़ा, बैकुंठपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह, प्रमोद सिंह सहित जिले के तमाम कांग्रेसजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे !

गृहमंत्री व प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों की ली जमकर क्लास

प्रदेश के गृह मंत्री एवं कोरिया जिला प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार रविवार को बैकुंठपुर पहुंचे जहां पर उन्होंने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक अधिकारियों की ली ! समीक्षा बैठक में कोरिया जिले भर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेकर कार्यों की समीक्षा की ! इस दौरान उन्होंने जिला स्तर के अधिकारियों की जमकर क्लास ली और पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करने की समझाइश दी तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारने की बात कहीं ! उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए !

Categorized in: