0 कलेक्टर बोले-समन्वय बनाकर करें कार्य, लेटलतीफी नहीं की जाएगी बर्दास्त

0 24 घण्टे के अंदर प्रकरणों का निराकरण कर उपस्थिति के निर्देश

सूरजपुर। मंगलवार को कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने समय सीमा की बैठक लेकर पिछले एक हफ्ते में लंबित प्रकरणों की कम प्रगति को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए बुधवार दोपहर 3 बजे तक सभी प्रकरणों का निराकरण कर पुनः बैठक मे उपस्थित होने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने विभागों को एक टीम की तरह समन्वय से कार्य करने को कहते हुए सख्त लहजे में स्प्ष्ट कर दिया है कि किसी भी स्थिति में समन्वय की कमी के कारण कार्यो में विलम्ब बर्दास्त नहीं किया जायेगा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक के दौरान विभागो के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरण को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी राजेश कुकरेजा, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा, प्रकाश सिंह राजपूत, श्री पैकरा, डिप्टी कलेक्टर बजरंग सिंह वर्मा सहित समस्त विभागों के प्रमुख उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी विभागों के पेंशन प्रकरणो को तीन दिवस के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों मे नियुक्ति आदेश नियमानुसार हो यह सुनिश्चित करे। जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि लोकसेवाओं के आवेदनों का समय सीमा से निराकृत करने सभी एसडीएम को निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागों को एक टीम की तरह समन्वय से कार्य संपादित करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि किसी भी स्थिति में समन्वय की कमी के कारण कार्यो में विलम्ब बर्दास्त नहीं किया जायेगा। कलेक्टर ने हर ब्लाॅक मुख्यालय में 10 एकड़ या उससे अधिक भूमि पर वृक्षारोपण के साथ डबल लेयर या ट्रिपल लेयर फाॅर्मिंग के द्वारा एक माॅडल डिमाॅन्स्टेªसन साईट बनाने के निर्देश हाॅर्टीकल्चर एवं वन विभाग के अधिकारियों को दिए। इससे एक माॅडल के रुप में जिले के किसानों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं फसल विविधिकरण के लिए प्रेरणा मिलेगी। कोरोना से दिवंगत हुए व्यक्तियों के परिवारों को शासन के सभी विभागों की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्रतानुसार अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। सभी नगरीय निकायों एवं पंचायतों मे दुकानों के सामने शारीरिक दूरी बनाये रखने के लिए पेन्ट से गोला बनवाने के लिए जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम एवं सीएमओ को निर्देश दिए। साथ ही ’’मास्क नहीं – सामान नहीं’’ के बैनर भी लगाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने सभी जिलाधिकारियों से 21 जून को होने वाले वर्चुअल योग मैराथन के लिए रजिस्टेªशन कराने के लिए कहा।

Categorized in: