अनिल उपाध्याय – सीतापुर:-मादक पदार्थ की तस्करी एवं बिक्री पर रोकथाम हेतु आईजी रतनलाल डांगी,एसपी अमित तुकाराम कांबले के दिशा निर्देश एवं एसडीओपी एस पैकरा के मार्गदर्शन में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार चारो गांजा तस्करों के पास से पुलिस ने कार समेत 10 किलो गांजा बरामद किया है जिसका बाजार भाव 1 लाख रुपए बताया जा रहा है।पुलिस ने गिरफ्तार चारो तस्कर के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि कार सवार चार युवक उड़ीसा से अवैध गाँजा लेकर अम्बिकापुर जा रहे है।सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना के सामने नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखे हुई थी।इसी बीच सफेद रंग की हुंडई कार क्र OR-03-E-7231आते दिखी जिसे पुलिस ने रोका।पुलिस को देखते ही कार सवार चारो युवक हड़बड़ा गये और भागने की कोशिश करने लगे जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा।शंका के आधार पर पकड़े गए युवकों की कार से तलाशी के दौरान पुलिस को डिक्की में रखा 10 किलो गाँजा बरामद किया जिसका बाजार भाव एक लाख रुपये बताया जा रहा है।इस मामले में पुलिस ने कार समेत गाँजा को जब्त करते हुए चारो आरोपी नंदकुमार साहू आ मथ्थु साहू 27 वर्ष निवासी तेलडेगा बालसकरा उड़ीसा,शिवकुमार साहू आ नारायण साहू 23 वर्ष कोरंगामल जशपुर,संजय चौहान आ ठुरचे राम 20 वर्ष सराईटोला बरपारा जशपुर एवं रूपधारी यादव उर्फ बब्लू आ जमुना प्रसाद यादव 32 वर्ष यादवपारा वंदना के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों से गांजा तस्करी के अन्य मामलों के सम्बंध में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही हैं।इस कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी रूपेश नारंग,प्र.आरक्षक नंदकुमार प्रजापति नारायण चौधरी,आरक्षक अभिषेक राठौर एहसान फिरदौसी संजीव चौबे पंकज देवांगन आलोक गुप्ता मौजूद थे

Categorized in: